Bhopal: भोपाल में ED की बड़ी कार्रवाई, FCI क्लर्क की 4 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त, बिल्‍डर को उधार दिए थे 95 लाख

Bhopal News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) भोपाल के सहायक ग्रेड-1 किशोर मीणा की करीब चार करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है. जांच में सामने आया कि मीणा ने अवैध रूप से अर्जित धन में से 95 लाख रुपए एक बिल्डर को 24 प्रतिशत सालाना ब्याज पर उधार दिए थे. मामले में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मीणा की चल-अचल संपत्ति को सीज किया है.

यह कार्रवाई उस अभियोजन शिकायत के बाद तेज हुई, जो ईडी ने 3 मार्च 2025 को विशेष पीएमएलए कोर्ट में दर्ज की थी. कोर्ट ने 5 दिसंबर 2025 को इस शिकायत पर संज्ञान लिया, जिसके बाद संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई.

Check Also

Baghpat News: ‘चाट युद्ध’ के बाद अब ‘लेडीज लठ युद्ध’! नाली के विवाद में महिलाओं ने एक-दूसरे पर बरसाईं लाठियां

Drain Dispute Turns Violent: उत्तर प्रदेश के बागपत में चाट युद्ध को अभी तक कोई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *