Breaking News

कांकेर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कोतवाली थाना प्रभारी बदले गए

कांकेर जिले में नए पुलिस अधीक्षक के पदभार संभालने के बाद पुलिस विभाग में प्रशासनिक बदलावों का सिलसिला जारी है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर को उनके पद से हटा दिया गया है।

उनकी जगह अजाक थाना प्रभारी जितेंद्र साहू को कोतवाली थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय स्तर पर यह निर्णय कार्यप्रणाली में सुधार और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कोतवाली थाना जिले के प्रमुख थानों में से एक है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस विभाग में और भी प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Check Also

गंगरेल बांध लबालब, 87% से अधिक भरा पानी, कभी भी खोले जा सकते हैं सभी गेट, सैकड़ों गांवों में बाढ़ का खतरा

धमतरी। छत्तीसगढ़ के प्रमुख जलाशयों में शामिल रविशंकर सागर यानी गंगरेल बांध लगातार हो रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *