संतान बने हैवानः 5 लाख की सुपारी देकर 2 बेटों ने पिता की कराई हत्या, जानिए कलह से लेकर कत्ल की कहानी

गाजियाबाद. हत्या की हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 2 बेटों ने अपने पिता की सुपारी देकर मौत की नींद सुला दी थी. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मृतक के दोनों बेटे और दामाद फरार चल रहे हैं. पुलिस आरोपियों को दबोचने के लिए दबिश दे रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है.

बता दें कि पूरा मामला लोनी थाना क्षेत्र की है. जहां रहने वाले योगेश कुमार की उनके बेटों ने हत्या कर दी. योगेश कुमार ने एयरफोर्स के सेवानिवृत अफसर थे. रिटायरमेंट के बाद उन्हें पैसे मिले थे, जिसे वे अपनी महिला मित्रों पर खर्च कर रहे थे और अपने दोनों बेटों और बीवी पर घर खाली करने का दबाव बना रहे थे. इसी बात को लेकर आए दिन पारिवारिक कलह होती थी. इसी बात से तंग आकर दोनों बेटों ने मिलकर हत्या की प्लानिंग की. उसके बाद अपना प्लान बहनोई नवीन को भी शामिल किया. प्लान को अंजाम देने के लिए दोनों बेटों ने अपने पड़ोस में रहने वाले अरविंद को 5 लाख रुपए की सुपारी दी.

प्लान के तहत बहनोई नवीन और अरविंद ने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के पास योगेश कुमार को रोका और फिर अरविंद ने गोली मारकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं हत्या का शक अरविंद पर न जाए, इसीलिए अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ. मामले की जांच कर रही पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो सभी ने सब कुछ सामान्य बताया, जिससे पुलिस को शक हुआ. जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को पता चला कि बेटों ने ही पैसों के लालच में पूरी प्लानिंग की थी. पुलिस ने अरविंद को पकड़कर पूछताछ की तो सारी प्लानिंग पुलिस के सामने खोलकर रख दी. पुलिस ने अरविंद के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है. फरार चल रहे तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Check Also

तीसरी मंजिल से कूदकर महिला ने किया सुसाइड: पति से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम, वजह जान रह जाएंगे हैरान

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल से सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *