Breaking News

ये आत्महत्या है या फिर हत्या? लैब टेक्नीशियन की कमरे में मिली अधजली लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी

चंदौली. जनपद में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सदर क्षेत्र के एक कमरे में लैब टेक्नीशियन का अधजला शव बरामद हुआ. घटना संदिग्ध परिस्थितियों में होने के कारण पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच में जुट गई है. लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बता दें कि पूरा मामला सदर क्षेत्र के राजीव नगर का है. जहां रहने वाला उत्तम कुमार विश्वकर्मा गुरुवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया. शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई. संदेह होने पर पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए. कमरे के भीतर उत्तम का अधजला शव पड़ा था. देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आवश्यक पूछताछ और जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. आत्महत्या, हादसा या किसी अन्य कारण से घटना हुई, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Check Also

Jabalpur Stone Pelting: सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

Jabalpur Stone Pelting: जबलपुर के सिरोहा इलाके से सामुदायिक हिंसा की खबर सामने आ रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *