60 साल के हुए ‘भाईजान’, दौलत-शोहरत, तगड़ी बॉडी के बाद भी सलमान खान की ये ख्वाहिश रह गई अधूरी

Salman Khan 60th Birthday: आज 27 दिसंबर 2025 को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का 60वां जन्मदिन है. सलमान खान को हर वह सारी चीजें मिलीं, जिसकी हर इंसान अपेक्षा करता है लेकिन कहा जाता है न कि हर किसी को हर चीज नहीं मिलती. ऐसा ही सलमान खान के साथ भी है. उनको दौलत, शोहरत सबकुछ मिल गया लेकिन अभी भी उनकी एक ख्वाहिश अधूरी है, जिसे वे पूरा करने में जुटे हैं.

सलमान खान का नाम जब दिमाग में आता है तो हमारे मन में बहुत सारी चीजें चलने लगती हैं. उनका हिंदी सिनेमा में इतना बोल बाला है कि जिस पर हाथ रख देते हैं, उसकी किस्मत बदल जाती है. उन्होंने अकूत दौलत और शोहरत अपने दम पर कमाई है. उनकी लाइफस्टाइल हर किसी का सपना होता है. लेकिन अब सलमान भी अपनी निजी जिंदगी में खुद को अकेला महसूस करने लगे हैं. क्योंकि अभी भी उनकी शादी नहीं हुई हैं. हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि उनकी शादी तक बात नहीं पहुंची. उनको इस बात को लेकर मलाल भी नहीं है.

पिता बनने की ख्वाहिश अधूरी
अक्सर कई बार सुना गया कि सलमान खान ने पिता बनने की इच्छा जताई है. अपने भतीजे के पाडकास्ट में बच्चा गोद लेने की इच्छा जताई तो वहीं ट्विंकल खन्ना और काजोल के शो टू मच पर भी पिता बनने की चाहत बताई और कहा कि एक दिन पिता जरूर बनेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि बच्चा गोद भी लिया जा सकता है लेकिन उसकी प्रोसेस लंबी है. मैंने बच्चा गोद लेने की कोशिश की लेकिन ये संभव नहीं हो पाया. अब वो पिता बनकर बच्चे की अच्छे से परिवरिश करना चाहते हैं.

इन एक्ट्रेस के साथ रही शादी की चर्चा
सलमान खान की शादी की चर्चा सबसे पहले उनकी गर्लफ्रेंड रही संगीता बिजलानी के साथ रही. हालांकि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में भी थे. शादी की पूरी तैयारियां, यहां तक की कार्ड भी छप गए लेकिन ऐन वक्त पर रिश्ता टूट गया. इसके बाद सलमान का नाम सोमी अली से साथ सामने आया. लेकिन यह भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया. सोमी के बाद ऐश्वर्या राय और कटरीना की एंट्री हुई, लेकिन कुछ दिनों बाद ये दोनों एक्ट्रेस भी अलग हो गईं. इन दिनों सलमान का नाम यूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जा रहा है क्योंकि यूलिया को कई बार सलमान के फैमिली फंक्शन में देखा गया.

Check Also

Ramayana OTT Deal: थिएटर के बाद JioHotstar पर आएगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, घर बैठे देखने के लिए देने होंगे पैसे!

Jio Mega Deal Update: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *