CG Liquor Scam: जेल में ही दिवाली मनाएंगे चैतन्‍य बघेल, कोर्ट ने 29 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड में भेजा

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. चैतन्य बघेल को 24 सितंबर काे ACB/EOW ने रिमांड पर लिया था, जो 6 अक्‍टूबर को पूरी हो गई थी. जिसके बाद चैतन्‍य को EOW द्धारा रायपुर की स्‍पेशल कोर्ट में पेश किया था जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्‍हें 13 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था. लेकिन आज इस मामले में कोर्ट ने फिर से सुनवाई करते हुए चैतन्‍य को 29 अक्‍टूबर तक न्‍यायिक रिमांड पर भेज दिया है. यानी चैतन्‍य बघेल को इस साल दिवाली पर्व जेल में ही मानना पड़ेगा.

Check Also

रायपुर में सनी लियोनी का कार्यक्रम रद्द, पुलिस ने कहा– नहीं ली गई थी अनुमति

रायपुर। पूर्व एडल्ट स्टार और अब बॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय अभिनेत्री सनी लियोनी के रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *