Breaking News

नान घोटाला मामले में आलोक शुक्ला को ED ने किया गिरफ्तार, अनिल टुटेजा पर भी लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Naan scam case: छत्तीसगढ़ के चर्चित नान घोटाला मामले में आरोपी पूर्व IAS आलोक शुक्ला आज ED कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे. जिसके बाद ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. वहीं रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा की भी गिरफ्तारी हो सकती है. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी ED रिमांड पर सौंपे जाएंगे. ईडी ने 28 दिन की रिमांड को लेकर आवेदन दिया है.

क्या है छत्तीसगढ़ नान घोटाला?
छत्तीसगढ़ में साल 2015 में नान यानी नागरिक आपूर्ति निगम में घोटाला होने की बात सामने आई. राज्य में नागरिक आपूर्ति निगम के जरिए ही सावर्जनिक वितरण प्रणाली का संचालन होता है. ACB की टीम ने 2015 में नान मुख्यालय सहित अधिकारियों-कर्मचारियों के 28 ठिकानों पर रेड मारी थी.

घटिया क्वालिटी का चावल खरीदा गया
आरोप थे कि राइस मिलों से लाखों क्विंटल घटिया क्वालिटी का चावल खरीदा गया. इसके एवज में करोड़ों की रिश्वत ली गई. साथ ही चावल स्टोरेज और परिवहन में भी घोटाले के आरोप लगे. रेड के दौरान करोड़ों रुपए कैश, कथित स्कैम से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किया गया.

Check Also

imd-heavy-rainfall-forecast-in-bihar-bengal-odisha-telangana-andhra-pradesh-due-to-cyclonic-storm-red-alert-for-tamilnadu-kerala

बिहार-बंगाल से लेकर 12 राज्यों तक दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का रेड अलर्ट

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान की वजह से देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *