Breaking News

एक और युद्ध? धमाकों से दहली वेनेजुएला की राजधानी कराकस, अमेरिका ने की एयरस्ट्राइक!

US Attack On Venezuela: वेनेजुएला की राजधानी कराकस में भारतीय समयानुसार शनिवार तड़के करीब 2 बजे बड़ा धमाका हो गया. इस दौरान करीब 7 जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर किया गया है. धमाकों के बाद से पूरे कराकस में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल, अभी तक नुकसान और किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की गई है.

जानकारी के अनुसार लगातार एक-एक कर 7 धमाके हुए, जिसके बाद से यातायात प्रभावित हो गया. लोग डर के मारे जान बचाते हुए भागते दिखे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे लोग डरकर सड़कों में भाग रहे हैं. अमेरिका और वेनेजुएला दोनों देशों के बीच कुछ दिनों पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई थी.

अमेरिका ने क्यों किया हमला?
बता दें, वेनेजुएला की 4 तेल कंपनियों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नई पाबंदी लगा दी है. अमेरिका लगातार वेनेजुएला पर दबाव भी बना रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि अमेरिका ने यह कदम दबाव बनाने के लिए ही उठाया होगा. इससे पहले भी अमेरिका ने वेनेजुएला में एक डॉक पर हमला किया था, इसकी पुष्टि अमेरिकी राष्ट्रपति ने ही की थी.

ट्रंप के आदेश पर किया हमला
अमेरिकी अधिकारियों नेबताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर वेनेजुएला के कई ठिकानों पर हमले किए गए हैं. सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने वेनेजुएला में नेशनल इमरजेंसी घोषित कर दी है. तो वहीं वेनेजुएला राष्ट्रपति ने अमेरिका के सैन्य हमले की पुष्टि को खारिज कर दिया है.

Check Also

Flydubai Co-Pilot Attack: कैप्टन स्मित पर हमले के बाद को-पायलट का काला चिट्ठा सामने! 2024 में भी उठे थे गंभीर सवाल

Flydubai Co-Pilot Attack: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट FZ1073 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *