Jagdalpur News: ज्वाइनिंग के अगले दिन की 1 लाख की चोरी! होटल कर्मचारी निकला सीरियल चोर, पुणे से गिरफ्तार

Jagdalpur News: रायपुर रोड स्थित होटल एंबीशन में चोरी का मामला सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि चोरी की घटना को होटल के एक कर्मचारी ने ही अंजाम दिया है.पुलिस के अनुसार आरोपी अनिमेष बक्सी शातिर चोर है.

ज्वाइनिंग के अगले दिन की चोरी
कोतवाली पुलिस ने आरोपी कर्मचारी अनिमेष बक्सी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी झारखंड का निवासी है. उसने 18 जुलाई को होटल में नई ज्वाइनिंग की थी और अगले ही दिन 19 जुलाई को चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था. चोरी के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया.

पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
पूछताछ में पुलिस के सामने बड़ा खुलासा हुआ. पुलिस के अनुसार आरोपी अनिमेष बक्सी शातिर चोर है. उसने तिरुपति आंध्र प्रदेश, गोवा, कोच्चि, तमिलनाडु और पुणे के होटलों में भी इसी तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य होटलों में हुई चोरी के मामलों को भी खंगाल रही है.

Check Also

Congress Protest In Chandigarh: पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, CM आवास की ओर बढ़े नेताओं पर वाटर कैनन

पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते गैंगस्टर कल्चर, नशे के प्रकोप, और सरकारी कर्मचारियों के बकाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *