बाबा आंदोलन करेंगे? रामदेव की चेतावनी पर बृजभूषण का पलटवार, बोले-मैदान में उतरकर दिखाएं

UP News: बाबा रामदेव के तेवर इन द‍िनों बदले-बदले नजर आ रहे हैं. बयानबाजी हो या फिर किसी पर टिप्पणी वे हर मामले में घिरते नजर आ रहे हैं. हाल ही में उन्‍होंने सरकारी नौकरियों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी थी. इसके बाद से ही सियासी सरगर्मी तेज हो चली है. हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि बाबा इतने खफा क्यों हैं? तो इन सब के बीच बाबा पर बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रामदेव के बयान पर तीखा पलटवार किया है.

उत्तर प्रदेश के गोंडा में मीडिया ने बातचीत के दौरान बृजभूषण से बाबा रामदेव के आंदोलन वाले बयान पर सवाल किया गया. इस पर उन्होंने रामदेव की आंदोलन करने की क्षमता पर ही सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने कहा कि अगर बाबा को आंदोलन करना है तो उन्हें सीधे मैदान में उतरना चाहिए.

बृजभूषण ने रामदेव की पतंजलि के प्रोडक्ट को लेकर भी कटाक्ष किया. उन्होंने दावा किया कि रामदेव पहले स्वदेशी की बात करते थे, लेकिन अब उनके उत्पादों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने रामदेव के पुराने आंदोलन का जिक्र करते हुए तंज कस द‍िया.

बृजभूषण शरण सिंह ने क्या कहा?
बाबा रामदेव पर तंज कसते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पिछली बार वे आंदोलन में सलवार पहनकर भाग गए थे. आज के समय में उनकी यानी कि बाबा रामदेव की बात पर कौन विश्वास करता है. मुझे नहीं कोई उनके पक्ष में है. बाबा को आंदोलन करना है तो मैदान में आ जाना चाहिए. उनमें आंदोलन की क्षमता है? एक बार पहले भी उन्‍होंने आंदोलन किया था उस समय तो वह सलवार पहनकर भागे थे, वह नजारा हर किसी को याद है.

दोनों के बीच लंबे समय से चल रही अदावत
बृजभूषण शरण सिंह और बाबा रामदेव के बीच चल रही अदावत नई नहीं है. दोनों ही एक दूसरे पर पहले भी कई बार बयानबाजी कर चुके हैं. सबसे खास बात यह है कि दोनों के बीच महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली को लेकर भी विवाद रहा है. उस समय बृजभूषण ने आरोप लगाया था कि पतंजलि के नाम पर कारोबार करने वालों ने महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली को लेकर कभी ध्यान ही नहीं द‍िया है.

Check Also

12 साल पहले ‘हत्या’ और पति-ससुर समेत 8 लोग जेल! अब वही महिला जिंदा मिली तो खुला बड़ा राज, नहर में मिला शव आखिर किसका था?

Bihar Murder Mystery: बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *