Bengal BJP CM Face: पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनावी नतीजें सोमवार, 4 मई को आए हैं. जिसमें पहली बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनी है. बंगाल में भाजपा ने बंपर सीटों के साथ चुनाव जीता है. यानी बंगाल में अब भाजपा की सरकार बनेगी. सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि आखिर बंगाल का सीएम कौन होगा, क्योंकि अभी इसको लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है. एक तरफ ममता बनर्जी को चुनाव हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के नाम की चर्चा है, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ अन्य नेता भी इस रेस में शामिल हैं.
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार अपना परचम लहराया है. लेकिन अभी तक सीएम को लेकर किसी के नाम पर मुहर नहीं लगाई है. हालांकि, भाजपा चुनाव जीतने वाले राज्यों पर पहले से सीएम फेस की घोषणा नहीं करती है. अचानक से किसी नए नाम को लेकर सरप्राइज कर देती है. बंगाल की अगर बात करें, तो यहां पर खुद पीएम मोदी और अमित शाह ने ताबड़तोड़ रैलियां पर चुनावी प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने सिर्फ यह बताया था कि सीएम चाहे कोई भी हो लेकिन बंगाली ही होगा.
सुवेंदु अधिकारी रेस में सबसे आगे
बंगाल में सीएम के चेहरे को लेकर कई नाम आगे चल रहे हैं. जिसमें ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे चल रहा है. इसके अलावा भी कई नाम रेस में चल रहे हैं. जिसमें दिलीप घोष, समीक भट्टाचार्य, अग्निमित्रा पॉल और रूपा गांगुली का नाम शामिल है.
महिला चेहरे पर फोकस
भले ही सुवेंदु अधिकारी रेस में सबसे आगे चल रहे हैं, लेकिन जिस प्रकार से भाजपा ने बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आवाज उठाई और इसे मुद्दा बनाए रखा. उसे देखकर ऐसा लगता है कि पार्टी किसी महिला को सीएम बना सकती है. महिला फेस में अग्निमित्रा पॉल और रूपा गांगुली का नाम सामने आ रहा है. फिलहाल अब देखना यह होगा कि भाजपा किसे अपना सीएम बनाती है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter