Breaking News

Cylinder fire: नया बस स्टैंड के होटल में गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…

तखतपुर के नया बस स्टैंड स्थित एक होटल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई (Cylinder fire) जब वहां रखे गैस सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली। दुर्ग जिले में हुई हालिया घटनाओं की तरह ही यहाँ भी एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जहाँ गनीमत यह रही कि आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया, अन्यथा सिलेंडर फटने की स्थिति में भारी जनहानि हो सकती थी। इस घटना ने एक बार फिर व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध और बेखौफ कमर्शियल इस्तेमाल की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है।

प्रशासन की चुप्पी से गहराया खतरा (Cylinder fire)
बड़े पैमाने पर दुकानों में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा न तो इन पर कोई कार्रवाई की जा रही है और न ही कोई समझाइश दी जा रही है। स्थानीय लोगों में प्रशासन की इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने मांग की है कि नियमों को ताक पर रखकर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके.

Check Also

जल संसाधन विभाग का विशेष अभियान: भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, नहरों के जरिए 4,755 सूखे तालाब हुए लबालब

रायपुर। वर्तमान में भीषण गर्मी के दौरान तालाबों में पानी की कमी से जूझ रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *