Breaking News

बारिश में चढ़ा ऐसा सुरूर कि बीच सड़क पर बुजुर्ग करने लगा हंगामा, राहगीर होते रहे परेशान, देखिए वीडियो…

बलरामपुर। बरसात का मौसम शौकिनों के लिए खुशी, आनंद और मौज-मस्ती का होता है, लेकिन अगर इस दौरान नशा सिर चढ़ जाए, तो फिर दूसरों के लिए परेशानी हो जाती है. ऐसा ही कुछ वाड्रफनगर के करमडीहा गांव में हुआ, जहां शराब के नशे में धुत तेज बरसात में बीच सड़क पर हंगामा करने लगा.

जानकारी के अनुसार, करमडीहा गांव में झाड़-फूंक का काम करने वाला शराब के नशे में धुत छोटेलाल कन्नौजिया अर्द्धनग्न होकर तेज बारिश के बीच सड़क पर हंगामा करने लगा. कभी किसी कार के सामने लेट जाता तो कभी किसी दूसरे गाड़ी के आगे ड्रामा कर रहा था.

देर तक बुजुर्ग के हंगामे को देख तंग व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को काबू में कर परिजनों को सुपुर्द किया. बरसात की वजह से गाड़ियों की आवाजाही धीमी थी, नहीं तो कुछ बड़ा हादसा होने का अंदेशा था.

देखिए वीडियो –

Check Also

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में शिक्षक पर अवैध धर्मांतरण का आरोप, VHP-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP से मांगी उच्चस्तरीय जांच

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के ग्राम बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण से जुड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *