Breaking News

सिंधु जल समझौते को लेकर मुनीर की सेना ने फिर दी गीदड़भभकी, जानें क्या कहा

Asim Munir Indus Waters Treaty: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बिल्कुल भी बाज नहीं आता है. आए दिन भारत को गीदड़भभकी देते रहता है. एक बार फिर सिंधु जल समझौते को लेकर बिलबिलाने लगा है. पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की अध्यक्षता में सरकार और जनता की अपेक्षाओं के मुताबिक देश के हिस्से का पानी पाने और उपलब्ध कराने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाने पर सहमति बनी है.

बता दें, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को रोक दिया था. पाकिस्तान के साथ 1960 में हुई इस संधि स्थगन के बाद पाकिस्तान बिलबिला उठा. हाल ही में पाकिस्तान की सेना की ओर से 276वें कोर कमांडर्स सम्मेलन के बाद एक बयान जारी हुआ है. जिसमें कहा गया कि सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की पाकिस्तान के हिस्से का पानी उपलब्ध कराने के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे.

पहले भी दे चुके हैं गीदड़भभकी
पाकिस्तानी सेना के दिए गए बयान के मुताबिक, 24 अप्रैल 2025 को भी एनएससी की बैठक में पाकिस्तान ने कहा था कि यह उसके हिस्से के पानी को रोका गया या उसका रुख मोड़ा गया, तो इसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा. हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान की सेना और उसके अध्यक्ष गीदड़भभकी दे रहे हैं. इससे पहले भी कई बार उनकी बिलबिलाहट देखी जा चुकी है.

1960 में हुआ था सिंधु जल समझौता
बता दें, सिंधु जल समझौता पहली बार भारत-पाकिस्तान के बीच 1960 में हुआ था. लेकिन पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया. फिलहाल, अब देखना यह होगा कि बिलबिलाया पाकिस्तान आगे क्या करता है.

Check Also

US Green Card Crackdown: TCS, Infosys समेत 8 टेक कंपनियों पर ग्रीन कार्ड प्रक्रिया का शिकंजा, जानिए TCS को कितना होगा नुकसान

USA Immigration Policy: अमेरिका में काम करने का सपना देख रहे भारतीय IT प्रोफेशनल्स के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *