Bihar Politics: लालू यादव पर BJP नेता ने बोला हमला, RJD सुप्रीमो बनने पर कहा- पार्टी के अंदर आंतरिक लोकतंत्र नहीं

Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के राजद (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने पर जमकर सियासत हो रही है. 13वीं बार लालू यादव राजद सुप्रीमो लालू यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. इसी कड़ी में बीजेपी नेता दीपक प्रकाश ने राजद और लालू यादव पर हमला बोला है.

भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने कहा कि RJD में लोकतंत्र का कोई स्थान नहीं है. पार्टी के अंदर भी आंतरिक लोकतंत्र नहीं है. लालू यादव घरेलू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं. उन्होंने कहा कि लालू यादव का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पहले से तय था. दीपक प्रकाश ने कहा कि ये झूठ का नाटक रचकर उन्हें फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. बिहार में फिर से NDA गठबंधन की सरकार बनना तय है.

उन्होंने कहा कि लालू यादव की सरकार में बिहार की जनता ने काले कारनामों को बहुत करीब से देखा और समझा था, उसे बिहार की जनता दोहराना नहीं चाहती. गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं. लालू यादव 13वीं बार RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं. लालू यादव निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए. यह उनका 13वां कार्यकाल होगा.

Check Also

‘उंगली पकड़कर आए और अब गला दबाने लगे…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- मुगलों-अंग्रेजों ने भारत को तबाह कर दिया

सीतापुर। जिले के तपोधाम सतगुरु गिरधारी नाथ जी महाराज आश्रम में सीएम योगी ने जनसमूह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *