Breaking News

रायपुर में Rapido ड्राइवर की करतूत, महिला का बैग लेकर हुआ फरार, दो मोबाइल समेत 35 हजार का सामान किया पार

Woman Bag and Mobile Stolen: राजधानी रायपुर में रेपिडो चालक द्वारा महिला का बैग लेकर फरार होने का मामला सामने आया है. बैग में दो मोबाइल फोन रखे हुए थे, जिनकी कुल कीमत करीब 35 हजार रुपए बताई जा रही है. घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात रेपिडो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

महिला का बैग लेकर भागा Rapido ड्राइवर
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का नाम सत्य सरोज बताया जा रहा है. पुरानी बस्ती पुलिस के मुताबिक, भीमनगर स्थित श्रीजन विला में रहने वाली महिला ने बताया, कि वह रविवार शाम करीब 4:15 बजे सिंचाई कॉलोनी, सिविल लाइन से रेपिडो एप के जरिए बाइक बुक कर अपने घर लौट रही थीं. कुछ देर बाद एक नीले रंग की स्कूटी पर चालक पहुंचा, जिसने नीले रंग का रेनकोट पहन रखा था. महिला पहले शास्त्री चौक और फिर आमापारा चौक पहुंचीं. यहां उन्होंने फल खरीदे और उन्हें एक बैग में रख लिया.

बैग भारी होने के कारण उन्होंने उसे रेपिडो चालक के पैरों के पास रख दिया. इसी बैग में उनके दो मोबाइल फोन भी थे. इसके बाद दोनों वंदना ऑटो होते हुए भीमनगर पहुंचे. महिला जैसे ही स्कूटी से उतरकर अपना सामान निकालने लगीं, चालक बिना किराया लिए ही तेज रफ्तार से वहां से निकल गया. महिला ने उसे आवाज लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका.

दो मोबाइल समेत 35 हजार का सामान चोरी
महिला ने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से अपने बेटे को घटना की जानकारी दी. पीड़िता के अनुसार, बैग में ओप्पो रेनो 16सी मॉडल का मोबाइल, जिसकी कीमत 30 हजार रुपए है, और रेडमी 13सी मोबाइल, जिसकी कीमत 10 हजार रुपए है, रखा हुआ था. पुलिस ने अज्ञात रेपिडो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Check Also

Rajnandgaon Accident: बर्थडे मनाने जा रहे 5 दोस्तों की कार पुलिया से टकराई, 3 की मौत; 2 की हालत गंभीर

राजनंदगांव : जिले से बड़ी खबर आ रही है. जिले में बीती रात सड़क हादसे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *