कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की रेड : सुबह से दस्तावेज खंगाल रही टीम, शराब-कोल घोटाले से कनेक्शन की आशंका

धमतरी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक करीब सुबह 6 बजे दो गाड़ियों में ED के लगभग 8 अधिकारी-कर्मचारी उनके घर पहुंचे। इसके बाद से जांच और दस्तावेजों की पड़ताल का सिलसिला जारी है।

सुबह से घर में जारी ED की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि ED की टीम सुबह करीब 6 बजे रामगोपाल अग्रवाल के घर पहुंची। टीम के सदस्य घर के अंदर दस्तावेजों और विभिन्न रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा जरूरी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

शराब, कोल और कस्टम मिलिंग से जुड़ सकता है मामला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ED की यह कार्रवाई शराब, कोल और कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े संभावित कनेक्शन को लेकर बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक ED की ओर से कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी तस्वीर
फिलहाल ED की टीम रामगोपाल अग्रवाल के घर मौजूद है और जांच जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ED को जांच के दौरान क्या दस्तावेज या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

Check Also

असली सोना बताकर नकली जेवर थमाए, ₹3.90 लाख की ठगी! WhatsApp ग्रुप के मैसेज से खुला रायपुर ज्वेलर्स फर्जीवाड़ा

रायपुर. राजधानी रायपुर में शातिर ठगों ने छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के एक व्हाट्सएप ग्रुप की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *