Breaking News

बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में 10 हजार की कथित वसूली का आरोप, CR खराब करने की धमकी से शिक्षकों में हड़कंप

बेमेतरा। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में संविदा शिक्षकों ने प्राचार्य और एक शिक्षक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिक्षकों का आरोप है कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है और गोपनीय चरित्रावली (CR) खराब करने की धमकी देकर 10 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं।

CR खराब करने की धमकी देकर वसूली का आरोप
शिकायत के अनुसार, विद्यालय के प्राचार्य गेंदलाल चतुर्वेदी और शिक्षक भारत लाल कश्यप के खिलाफ संविदा शिक्षकों ने शिकायत की है। आरोप है कि प्राचार्य के नाम पर शिक्षक भारत लाल कश्यप संविदा शिक्षकों से 10 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसे नहीं देने पर CR खराब करने और भविष्य में नौकरी से हटवाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

महिला कर्मचारियों को भी प्रताड़ित करने का आरोप
शिकायत में महिला कर्मचारियों के साथ मानसिक प्रताड़ना और मातृत्व अवकाश के बदले पैसे मांगने जैसी गंभीर बातें भी सामने आई हैं। संविदा शिक्षकों का कहना है कि लगातार दबाव और धमकियों के कारण स्कूल में भय का माहौल बना हुआ है, जिससे शिक्षकों के कामकाज और पढ़ाई का वातावरण प्रभावित हो रहा है।

कलेक्टर ने DEO को सौंपी जांच
शिक्षकों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित अवैध वसूली और प्रताड़ना पर कार्रवाई करने के साथ नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Check Also

कोंडागांव में नक्सलियों के छिपे डंप का खुलासा, हैंड ग्रेनेड-जिलेटिन समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

कोंडागांव। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *