कवर्धा के केसमरदा गांव में चार हाथियों का तांडव, शादी के लिए रखी 9 बोरी चावल भी चट कर गए गजराज

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुकदुर क्षेत्र में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगलों में विचरण कर रहे चार हाथियों के दल ने बीती रात केसमरदा गांव में जमकर उत्पात मचाया। जब बैगा परिवार अपने घरों में गहरी नींद में सो रहे थे, तभी हाथियों का दल बस्ती में घुस आया और दो घरों में तोड़फोड़ कर दी। हाथियों के अचानक हमले से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोग किसी तरह घरों से निकलकर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे।

महिला की मौत के बाद इलाके में दहशत
हाथियों ने घरों में रखे खाद्य पदार्थों को खाकर बिखेर दिया। बताया जा रहा है कि, बुधसिंह बैगा के घर में शादी की तैयारी चल रही थी, जिसके लिए नौ बोरी चावल रखे गए थे। हाथियों ने चावल भी बर्बाद कर दिए। सप्ताह भर पहले चार हाथियों के दल एक महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिए थे। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगलों में नहीं जाने और सतर्क रहने की हिदायत दी है।

Check Also

बीजापुर में पौधरोपण के नाम पर 16.73 करोड़ रुपये का मामला गरमाया, 74 हजार पौधों की खरीदी पर विधायक ने उठाए सवाल

बीजापुर। जिले में वीबी-जी राम जी योजना के तहत कराए गए पौधरोपण कार्य को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *