रायपुर। छत्तीसगढ़ के परिवहन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। विभाग में पदस्थ 59 बाबुओं का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के स्थानांतरण से विभाग में हलचल तेज हो गई है।
जारी आदेश के तहत 59 कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल के बाद संबंधित कर्मचारियों को नई जगह पर जिम्मेदारी संभालनी होगी। विभागीय स्तर पर किए गए इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है।


INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter