Breaking News

रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 50 लाख रुपये कीमत के 250 गुम मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को सौंपे, इस साल 1.10 करोड़ के फोन वापस दिलवाए

रायपुर. रायपुर पुलिस ने गुम हुए 250 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है, को बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिया. ये मोबाइल उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए. इस साल 2025 में अब तक पुलिस ने 550 गुम मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत 1.10 करोड़ रुपये है, को उनके स्वामियों को वापस किया है.

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया. आवेदकों द्वारा दर्ज शिकायतों के आधार पर तकनीकी विश्लेषण और अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर इन मोबाइलों को ढूंढा गया. कई मामलों में गुम मोबाइल धारकों ने फोन बंद कर दिए, लेकिन पुलिस ने उनकी तस्दीक कर मोबाइल बरामद किए. कुछ मोबाइल कुरियर के माध्यम से मंगवाए गए, जबकि कुछ धारकों ने स्वयं कुरियर कर जमा किए.

रायपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत www.ceir.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें और नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें. इससे मोबाइल का अपराध में दुरुपयोग रोका जा सकता है. पुलिस ने सलाह दी कि मोबाइल को हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें. साथ ही, यदि कोई लावारिस मोबाइल मिले, तो उसे सिविल लाइन, रायपुर के साइबर सेल कार्यालय में जमा करें.

Check Also

Meat Shop Closed: रायपुर-दुर्ग में मांस बिक्री पर बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई, सील की जाएगी दुकान

Meat Shop Closed: कबीर जयंती के मौके पर आज 29 जून को राजधानी रायपुर और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *