Breaking News

देवरिया में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’, 83 पेटी अवैध शराब जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के श्रीरामपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने प्रतापपुर इंडियन पेट्रोल पंप के पास से दो लग्जरी वाहनों से 83 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की हैं. पुलिस के मुताबिक, ये अवैध शराब गाड़ियों से बिहार ले जाई जा रही थी. पकड़ी गई शराब की कुल कीमत कीमत करीब पांच लाख रुपये है.

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मारुति ब्रेजा और हुंडई क्रेटा से कुल 83 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. बरामद शराब की कुल मात्रा 717.12 लीटर है, जो ऑफिसर चॉइस ब्रांड की हैं. पकड़ी गई गाड़ियों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है.

शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए पांच शराब तस्करों में से चार शराब तस्कर बिहार के रहने वाले हैं तो, वहीं एक तस्कर उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद का है. आरोपियों के पास से पुलिस ने दो फर्जी नंबर प्लेट और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए है.

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
श्रीरामपुर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बिहार के सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव निवासी विकास कुमार यादव और रवि कुमार, मैरवा के गुलरबागा निवासी धर्मवीर कुमार सिंह, गुठनी थाना क्षेत्र के गड़ेरिया निवासी संदीप कुमार यादव और बलिया जिले के उभाव थाना क्षेत्र के बिगह निवासी प्रद्युम्न सिंह के रूप में हुई है.

बरामद की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस की धारा 317 (2), 341 (4), 61 (2) और 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.

Check Also

Bihar EOU Raid: इंजीनियर के 5 ठिकानों पर एक साथ छापा, एक घर से ₹50 लाख कैश मिलने की सूचना; ₹83.53 लाख की आय से अधिक संपत्ति का आरोप

पटना। बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *