Breaking News

UP में सेफ नहीं बेटियां! बंदूक की नोंक पर 14 साल की किशोरी का अपहरण, बारी-बारी से 3 दरिदों ने नोचा जिस्म, फिर…

पीलीभीत. हैवानियत की एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. जहां तीन युवकों ने बंदूक की नोंक पर 14 साल की किशोरी का अपहरण किया और फिर खेत में ले जाकर बारी-बारी से हवस का शिकार बनाया. पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब रही है.

बता दें कि पूरा मामला अमरिया इलाके के एक गांव का है. जहां रहने वाली किशोरी को गांव की एक महिला ने काम की बात कहकर अपने घर बुलाया. जैसी ही वह घर के बाहर पहुंची, उस दौरान सलमान नाम के युवक ने किशोरी की कनपटी में बंदूक टिका दी और उसे बाइक पर चुपचाप बैठने को कहा. इस दौरान उसने धमकी दी कि अगर वह शोर मचाएगी तो गोली मार देगा.

उसके बाद तीनों आरोपी किशोरी के लेकर एक खेत में पहुंचे और फिर बारी-बारी से रेप किया. दरिंदगी की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए. वहीं किशोरी बदहवास हालात में जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की. एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. वहीं फरार चल रहे 2 आरोपी की तलाश की जा रही है. किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है.

Check Also

‘व्यापम कांड में बर्खास्त छात्रों को 16 लाख में MBBS की डिग्री’, पूर्व छात्र का ऑडियो वायरल; GRMC के शाखा प्रभारी हटाए गए

MP News: मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित व्यापम कांड से जुड़ा एक और मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *