CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है. यानी औसत बारिश शत-प्रतिशत से ज्यादा हो चुकी है. मौसम विभाग ने अनुसार, अगले 24 घंटे में एक-दो जिलों में भारी बारिश के साथ प्रदेश में अधिकांश जगह बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं तापमान में भी गिरावट के आसार नजर आ रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों प्रदेश में बारिश को दौर जारी रहेगा. इसी बीज एक-दो जिलों में भारी और अन्य जिलों में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है.

शुक्रवार को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.8°C दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0°C पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया.

अगले 4 दिन मौसम का हाल

  • 15 अगस्त: प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है.
  • 16 अगस्त: राज्य में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार है. रविवार को भी एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है.
  • 17 अगस्त: प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज चमक के साथ बिजली गिरने की बात कही गई है.
  • 18 अगस्त: प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान है. इसी के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज चमक छींटे पड़ सकते हैं.

अब तक कुल बारिश
छत्तीसगढ़ में 1 जून से 13 अगस्त तक कुल 668.8 मिमी (26.3 इंच) बारिश हुई है. इस दौरान सामान्य बारिश 734.4 मिमी (28.9 इंच) हुई. इस तरह से प्रदेश में अब तक 65.6 मिमी (2.6 इंच) कम बारिश हुई है. बारिश में कमी का स्तर -9 प्रतिशत है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश की कुल बारिश अभी सामान्य श्रेणी में है.

Check Also

छत्तीसगढ़ की 127 संकटग्रस्त पौध प्रजातियों पर बड़ा कदम, वैज्ञानिकों से लेकर पारंपरिक वैद्यों ने किया मंथन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की जैव विविधता को बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *