अलीगढ़ के वैष्णो मैनोर अपार्टमेंट में सिलेंडर ब्लास्ट से दहला फ्लैट नंबर 604

अलीगढ़. एक इमारत की 6वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में शार्ट सर्किट से आग लगी और सिलेंडर फट गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि जिस वक्त धमाका हुआ परिवार फ्लैट के बालकनी में था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

बता दें कि घटना महानगर के जेल रोड स्थित वैष्णो मैनोर अपार्टमेंट की है. फ्लैट नं. 604 में अजय कृष्ण यादव अपनी पत्नी के साथ रहते हैं. दोनों बालकनी में टहल रहे थे, इसी दौरान फ्लैट से आग और धुंआ निकलता दिखाई दिया. जिसके बाद वैष्णो मैनोर अपार्टमेंट के लोगों के बीच हड़कंप मच गया. लोगों ने तत्काल आग लगने की जानकारी पुलिस और दमकल टीम को दी.

वहीं जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंची, उससे पहले फ्लैट में रखे सिलेंडर तक आग पहुंची और जोरदार धमाका हुआ. जिसके बाद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई. हालांकि, दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जल्द ही आग पर काबू पा लिया. घटना में जनहानि नहीं हुई है. घर का कुछ सामान जलकर खाक हो गया है.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *