Breaking News

Kanpur Lamborghini Accident: पुलिस ने शिवम मिश्रा को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

कानपुर. 8 फरवरी को तीन लोगों को लैम्बॉर्गिनी कार से टक्कर मारकर घायल करने वाले शिवम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. डीसीपी सेन्ट्रल अतुल श्रीवास्तव ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. आज ही शिवम को कोर्ट में पेश कर दिया गया है.

बता दें कि बीते 8 फरवरी को ग्वालटोली थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी कार (Kanpur Lamborghini Accident) ने पैदल यात्रियों को टक्कर मारी थी. मंगलवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया. इस फुटेज में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद बाउंसर एक काली एसयूवी से उतरकर लैंबार्गिनी की ओर दौड़ते हैं और तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा कार से बाहर निकालते हैं.

कौन है शिवम मिश्रा?
शहर के आर्यनगर के रहने वाले केके मिश्रा (मुन्ना मिश्रा) कानपुर के बड़े तंबाकू कारोबारी हैं. केके मिश्रा ​बंशीधर तंबाकू कंपनी के मालिक हैं. उनकी ये कंपनी देशभर की बड़ी पान मसाला कंपनियों को तंबाकू उपलब्ध कराती है. फिलहाल केके मिश्रा ने अपना पूरा कारोबार दिल्ली शिफ्ट कर लिया है. कंपनी के बोर्ड मेंबर्स में ऊषा मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा और शिवम मिश्रा के नाम शामिल हैं. पिछले 32 साल से केके मिश्रा तंबाकू का कारोबार कर रहे हैं. उनकी कंपनी की फैक्ट्री अहमदाबाद में है.

Check Also

Bhopal: बस डेढ़ घंटे में भोपाल से नोएडा, जेवर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी IndiGo की फ्लाइट, जानें शेड्यूल

भोपाल से दिल्ली एनसीआर(ग्रेटर नोएडा, नोएडा) या उसके आसपास के शहरों की यात्रा करने वालो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *