300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को 40 हजार रुपए पेंशन, अखिलेश ने यूपी चुनाव से पहले खेला बड़ा दांव

UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भले ही अभी काफी समय बचा हुआ है, लेकिन सभी दल इसकी तैयारियों में जुट गए हैं. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दांव खेला है. उन्होंने लखनऊ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि अगर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी.

अखिलेश यादव ने यह ऐलान लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के मुख्यालय से किया. अखिलेश ने बुंदेलखंड समेत कई अन्य जिलों से आए कर्यकर्ताओं से मुलाकात कर बातचीत की. इसके बाद उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर खुलासा किया. इस दौरान पहले तो अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया और बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और स्मार्ट मीटर को मुद्दा बनाया.

बिजली और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने सरकार की कमियों पर कड़ा प्रहार करते हुए तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण कर रही है. लगातार बिलों पर बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो रही है. स्वास्थ्य सेवाएं भी बदहाली के कगार पर हैं. आम लोगों को सरकार द्वारा काफी परेशान किया जा रहा है, जिसको लेकर लोगों में खूब गुस्सा है. इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार बिजली कंपनियों से कमीशन ले रही है, जिसकी वजह से अधिक वसूली की जा रही है.

महिलाओं को पेंशन और जनता को फ्री बिजली: अखिलेश
अखिलेश यादव ने सरकार को घेरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के चुनावी वादे का ऐलान कर दिया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी नीतियों के जरिए एकत्रित होकर महंगाई व भ्रष्टाचार पर लगाम लगा सकें. अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले फ्री बिजली और महिलाओं के लिए पेंशन देने का वादा करते हुए बड़ा दांव खेला है. अब देखना यह होगा कि अखिलेश के चुनावी वादे का आगामी विधानसभा चुनाव में क्या असर दिखाई देता है.

Check Also

Indore: इंदौर ट्रैफिक व्यवस्था पर हाई कोर्ट सख्त, BRTS हटने के बाद भी नहीं हुआ सुधार, अदालत ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Indore News: इंदौर शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *