छत्तीसगढ़ के सरगुजा में युवा ठेकेदार की पत्नी ने ऑनलाइन सल्फास की गोलियां मंगवाई, फिर खाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है। दोनों ने लव मैरिज की थी। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के नावापारा निवासी ठेकेदार सुधाकर सिंह (37) अपनी पत्नी निशा सिंह (34) और दो बच्चों के साथ वसुंधरा कॉलोनी में निवास कर रहे थे। वसुंधरा कॉलोनी में निशा सिंह ने ऑनलाइन जहर मंगाया। मंगलवार को उसने जहर खा लिया। कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ी तो उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में निशा सिंह ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
दोनों ने की थी लव मैरिज
दरअसल, निशा सिंह ने करीब 15 साल पहले सुधाकर सिंह के साथ लव मैरिज की थी। दोनों की दो बेटियां हैं। इनमें बड़ी बेटी 14 साल और छोटी बेटी 8 साल की है। कुछ समय से सुधाकर सिंह पत्नी और दो बेटियों के साथ वसुंधरा कॉलोनी में रह रहे थे। उनके घर में कुछ महीने पहले अज्ञात कारणों से आग लग गई थी, जिसमें कथित रूप से लाखों रुपए जल गए थे। पारिवारिक विवाद के कारण सुधाकर सिंह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ नावापारा पैतृक घर में रहने लगा था, लेकिन निशा सिंह परिवार के साथ नहीं रहना चाहती थी। उन्होंने फिर से वसुंधरा कॉलोनी में रहना शुरू कर दिया था। बताया गया है कि, पारिवारिक विवाद के कारण निशा सिंह ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। मामले की जांच की जा रही है।
ऑनलाइन साइड में बिक रहे खतरनाक जहर
बताया गया है कि, निशा सिंह ने ऑनलाइन वेबसाइट से सल्फास मंगाया था, जो बेहद खतरनाक पेस्ट्री साइट है। सल्फास का इस्तेमाल सामान्य तौर पर अनाज को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। सल्फास सहित कई खतरनाक पेस्ट्री साइट ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं। यह आसानी से लोगों को उपलब्ध हो जा रही है।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter