बोधगया में आपस में भिड़े वियतनाम के यूट्यूबर, पुलिस ने सभी को किया गिरफ्तार, किस बात पर हुई लड़ाई?

बिहार का बोधगया एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह बेहद चौंकाने वाली है. यहां घूमने आए वियतनाम के चार यूट्यूबरों को अपने ही देश के एक साथी यूट्यूबर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध में बोधगया थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने 16 जुलाई 2025 को त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपित यूट्यूबरों को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान बुई वान सांग, वान कान सेनह, तरान हाई और वान तवान के रूप में हुई है.

वियतनाम के नागरिक ले अन्ह तुआन, पे. ले जुआन तूओंग और सा. क्वांग चि अपने मित्र के साथ बोधगया घूमने आए थे. इसी दौरान आरोपित यूट्यूबर बुई वान सांग अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित पक्ष के अनुसार, हमले की मंशा जान लेने की थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

बोधगया में पहले भी हुई हैं झड़पें
यह कोई पहला मौका नहीं है जब विदेशी यूट्यूबरों के बीच बोधगया में झड़प हुई हो. इससे पहले भी वियतनामी यूट्यूबरों के बीच वीडियो शूट के दौरान वाद-विवाद और हिंसक घटनाएं सामने आ चुकी हैं. बौद्ध धर्म के इस पवित्र स्थल पर इस तरह की घटनाएं सुरक्षा और शांति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं.

पुलिस की सख्त कार्रवाई
गया के सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, “इन वियतनामी यूट्यूबरों को पूर्व में भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन इनकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ. हालिया हिंसक घटना को गंभीरता से लेते हुए बोधगया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है.” उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई वियतनामी दूतावास से समन्वय के साथ की जाएगी.

Check Also

MP DA Hike: दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार दे सकती है 12 लाख कर्मचारियों को तोहफा, 5% DA बढ़ने की चर्चा

Salary Hike Before Diwali: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी खुशखबरी मिलने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *