Chhattisgarh के युवाओं के लिए खुशखबरी! 31 अक्टूबर को इस जिले में होगा प्लेसमेंट कैम्प, 470 पदों पर होगी भर्ती

Chhattisgarh Youth Job Placement: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. जहां दुर्ग जिले में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 31 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा.

31 अक्टूबर को लगेगा प्लेसमेंट कैम्प
इस प्लेसमेंट कैम्प में जय भोले फाईनेंशियन सर्विस दुर्ग के 20 पद (इंशोरेंस एडवाईजर), वन स्टाफिंस सॉल्यूशन प्रा.लि. के 39 पद (शिक्षक, फील्ड एसोसिएट, सोशल मीडिया ऑपरेटर, टेलीकॉलर, वीडियो एडिटर एवं काउंसलर) तथा सेफ इंटेलिजेंट सर्विस प्रा.लि. के 411 पद (सिक्युरिटी गार्ड, सिक्युरिटी सुपरवाईजर, फील्ड ऑफिसर, मार्केटिंग मैनेजर एवं ट्रेनिंग ऑफिसर), कुल 470 रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया की जाएगी.

20 हजार तक मिलेगा वेतन
इन सभी पदों में वेतन 7000 से 20000 रूपए तक है, तथा 8वीं, 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई., बी.ई./ बी.टेक एवं कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें है। विस्तृत जानकारी https://erojgar.cg.gov.in/ या रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है.

योग्यता
10वीं, 12वीं, आईटीआई, बीई/बीटेक या किसी भी स्नातक योग्यता वाले उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं.

जरूरी दस्तावेज
शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अंकसूची
पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र / आधार कार्ड / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / राशन कार्ड)
रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्र
छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो).

Check Also

CG Recruitment 2026: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से, 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *